बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश बीमार, टाइफाइड के बाद डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

पटनाः बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की तबीयत बिगड़ गई है। उनको टाइफाइड हुआ है। डॉक्टर ने दीपक प्रकाश को दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है।

पति को बिना चुनाव लड़ाए नीतीश सरकार में मंत्री बनवाया, सास बनीं विधायक, जानिये कौन है साक्षी मिश्रा कुशवाहा जिसकी राजनीति से सबको चौकाया
दीपक प्रकाश ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दिया। उन्होंने लिखा- पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं। डॉक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है। नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं। इस कारण से कमजोरी बढ़ गई है और बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है।उन्होंने आगे लिखा- अगले दो तीन दिनों तक सरकारी कामकाज पूरा करता रहूंगा, परन्तु शुभचिंतकों से मिलना और फोन पर बात करना थोड़ा कम रहेगा। दीपक प्रकाश ने पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं।

See also  चुनाव को लेकर BJP ने की चुनाव प्रभारियों की घोषणा, विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को बिहार की जिम्मेदारी,लक्ष्मीकांत वाजपेय को झारखंड प्रभारी बनाया गया

image 263

बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, 11 शहरों में आधुनिक टाउशिप बनेगा, नीतीश ने बंद चीनी मिल शुरू करने का लिया संकल्प
दीपक प्रकाश का वीडियो हुआ था वायरल
इस तरह से दीपक प्रकाश ने टायफाइड होने की जानकारी दी। साथ ही आश्वासन भी दिया कि बीमार होने के बावजूद 2 से 3 दिन तक सरकारी काम करते रहेंगे। दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। दरअसल, ऑफिस जॉइन करने के बाद कुछ पत्रकार उनसे बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत करने से मना किया और कहा था, ‘मेरा समय बर्बाद न करें।प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरना है। हमारा हर एक मिनट जनता के विकास और उनके हित में उपयोग होना चाहिए।’
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
मालूम हो, मंत्री बनते ही विपक्ष की तरफ से दीपक प्रकाश जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जिसके बाद उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष को करारा जवाब भी दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने पोस्ट के जरिये सीएम नीतीश की बातों को याद कर कहा था, ‘आज‌ न जाने क्यों बड़े भाई नीतीश कुमार जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करूं। कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिन्ता मत कीजिए। बायें हाथ से भगाते रहिए. दाहिने से खाते रहिए।’

See also  बाबूलाल मरांडी ने जारी की सवालों की लिस्ट, कहा-शराब घोटाले में ACB विनय चौबे से पूछे ये 8 सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now