होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पटना के बख्तियारपुर में बवाल

गढ़वा में हर्ष फायरिंग में चली गोली, बारात में शामिल युवक घायल

पटना से सटे बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र स्थित ममता लाइन होटल में खाना खाने के बाद उसका बिल जमा करने को कहना बदमाशों को नागवार गुजरा। रुपये देने के नाम पर बदमाशों ने होटल में हंगामा शुरू कर दिया। होटल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो चार की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

शनिवार की आधी रात हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। कई राउंड फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने चार में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी

सालिमपुर स्थित ममता लाइन होटल में शनिवार की आधी रात चार लोग खाना खाने पहुंचे थे। होटल कर्मियों ने उन्हें उनके मनपसंद खाने परोसे। खाना खाने के बाद वेटर ने उनसे खाने के बिल का भुगतान करने को कहा। रुपये मांगने की बात पर गुस्से में आकर युवकों ने होटल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

चारों बदमाश होटल कर्मियों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही उन्हें धमकी देने लगे। जब कर्मियों ने उनका विरोध किया तो एक ने कमर से पिस्टल निकालकर कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई और होटल कमी सकते में आ गए।

IND vs SA: मैच के दौरान रांची स्टेडियम के बाहर ड्रोन से होगी निगरानी, एक दर्जन से ज्याद IPS होंगे तैनात

घटना के वक्त कई लोग होटल में खाना खा रहे थे। फायरिंग होता देख लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। उनके जाने पर होटल मैनेजर की सूचना पर सालिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी पहचान सालिमपुर दक्षिणी टोला निवासी मुन्ना कुमार व मनोज कुमार और बेलथान गांव का रहने वाले रोहित उर्फ मंगला के रूप में हुई है। मुन्ना कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सालिमपुर थाना में कई केस दर्ज हैं।

झारखंड में करंट लगने से हुई हथिनी की मौत, बिजली के पोल में रगड़ रही थी शरीर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now