कैमरून में फंसे हजारीबाग-गिरिडीह के 5 मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

labour

Jharkhand News: झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के एक बार फिर विदेश में फंसने का मामला सामने आया है। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के ऊंचाघना निवासी सुनील महतो, सुकर महतो, करगालो के चंद्रशेखर कुमार, डीलों महतो तथा गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी दिलचंद महतो अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं।

श्रमिकों का आरोप है कि जिस कंपनी में वे काम कर रहे हैं, वहां उन्हें काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें रहने और खाने-पीने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले पा जाते हैं, इसी वर्ग के गरीब रह जा रहे: CJI गवई

फंसे हुए श्रमिकों ने एक वीडियो जारी कर अपनी व्यथा बताई और जल्द से जल्द भारत वापस लाने की अपील की है। प्रवासी श्रमिकों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से इन सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

See also  झारखंड के 8 IPS को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार, पुलिस विभाग ने जारी किया आदेश

उन्होंने कहा कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई प्रवासी श्रमिक अधिक कमाई के लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं और कड़ी मशक्कत के बाद उनकी घर वापसी हो पाई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में सरकार के प्रयास से ट्यूनीशिया में फंसे 48 श्रमिकों की स्वदेश वापसी कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद श्रमिक पिछली घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां, भावुक कर देने वाला वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now