शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां, भावुक कर देने वाला वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

wing comandar namansh syal wife

दुबई एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर वायुसेना स्टेशन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। स्याल का पार्थिव शरीर दुबई से कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर एयर बेस लाया गया, जहां एयर बेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी आंसूओं पर काबू नहीं रख पाईं।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवनकुमार जी गिरिअप्पनावर ने वायुसेना स्टेशन सुलुर में पुष्पचक्र अर्पित कर विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि दी। चूंकि स्याल सुलुर एयर फोर्स स्टेशन पर ही तैनात थे और यहीं से वह तेजस लड़ाकू विमान लेकर दुबई एयर शो के लिए गए थे, तो प्रोटोकॉल के तहत उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से उनके पैतृक राज्य हिमाचल प्रदेश ले जाया गया।

See also  रांची में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ओडिशा से आई युवती पकड़ी गई

AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान

इस बीच, भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वायु सेना ने कहा, “भारतीय वायुसेना विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है, जिन्होंने दुबई एयर शो में दुर्भाग्यपूर्ण तेजस विमान दुर्घटना में अपना जीवन खो दिया। एक समर्पित लड़ाकू पायलट और कुशल पेशेवर, उन्होंने अटूट प्रतिबद्धता, असाधारण कौशल और कर्तव्य की अविचल भावना के साथ राष्ट्र की सेवा की।”

वायुसेना ने कहा कि उनके गरिमापूर्ण व्यक्तित्व और देश की सेवा के लिए समर्पित जीवन के माध्यम से उन्होंने अपार सम्मान अर्जित किया। यह सम्मान यूएई के अधिकारियों, सहयोगियों, दोस्तों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा उन्हें दी गई विदाई में भी दिखाई दिया। वायुसेना दुख की इस गहरी घड़ी में उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनके साहस, समर्पण और सम्मान की विरासत को सलाम करती है।

See also  MGM College में रैगिंगः सीनियर छात्र को 15 दिन के लिए किया गया संस्पेंड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, केएल राहुल कप्तान, रांची में होगा पहला मैच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now