बिहार की मंत्री रेणु देवी का भाई गिरफ्तार, सरेंडर करने जा रहे थे बेतिया; रास्ते में दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2025

ranu-ravi kumar

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार में मंत्री रेनू देवी के भाई रवि कुमार को अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। बिहार सरकार की पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू को पुलिस ने शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया। रवि कुमार उर्फ पिन्नू को पुलिस लंबे समय से खोज रहे थे।

सरेंडर करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिसिया दबाव के बाद वह सरेंडर करने के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जा रहे थे। इससे पूर्व एसडीपीओ सदर विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी पिन्नू को एसपी कार्यालय में ले जाया गया है। वहां एसपी डा शौर्य सुमन उससे पूछताछ कर सकते हैं।

See also  Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, सिक लीव पर गए कर्मचारी

पिन्नू पर बंधक बनाने का आरोप

बताया जा रहा है कि बीते 11 जनवरी की दिनदहाड़े मुफस्सिल थाने के महनागनी से पिस्टल के बल पर मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण कर बंधक बनाकर एक होटल में स्टांप पेपर पर निशाना बनाने के मामले में पुलिस उसे पिछले एक सप्ताह से खोज रही थी।
पिन्नू के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया था

17 जनवरी की शाम में पुलिस ने न्यायालय से पिन्नू के खिलाफ इश्तेहार लिया था। आज (शनिवार ) को पिन्नू के घर पर डुगडुगी बजाकर चस्पा किया जाना था। सुबह से ही पिन्नू के सरेंडर करने की चर्चा था।
मामले में महनागनी निवासी पीड़ित मजदूर शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में पिन्नू समेत तीन लोगों के खिलाफ 12 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

नेपाल में पिन्नू के छिपने का मिला था इनपुट

एसपी ने बताया कि पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले एक सप्ताह से लगातार छापेमारी कर रही थी। तीन दिन पूर्व में न्यायालय में सरेंडर करने के लिए पिन्नू आया था। लेकिन समय अवधि समाप्त होने के कारण वह सरेंडर नहीं किया। न्यायालय परिसर में पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती है।

See also  NMCH इमरजेंसी में 10 मिनट तक बत्ती गुल: अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज

इसलिए चकमा देकर फरार हो गया था। इस बीच, सूचना मिली कि पिन्नू नेपाल में छुपा है। सो, नेपाल के परसा जिला के एसपी से संपर्क स्थापित किया गया था। पुलिस नेपाल भी गई थी। पुलिस दबिश के कारण पिन्नू लोकेशन बदल दिया था।

पिस्टल का लाइसेंस होगा रद

जिस पिस्टल का भय दिखाकर पिन्नू ने मजदूर का अपहरण किया था। वह पिस्टल पिन्नू की पत्नी श्रद्धा रवि के नाम पर है। उस पिस्टल का इस्तेमाल पिन्नू करता था।पिस्टल को जब्त करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस रद करने के लिए प्रस्ताव पुलिस की ओर से जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि सफेदपोश पिन्नू और उसकी पत्नी को लाइसेंस देने के लिए पुलिस की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे दिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now