- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

गढ़वा में प्रेमी संग देख घरवालों ने किशोरी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने पिता और भाई को पकड़ा

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

गढ़वा थाना के एक गांव में गुरुवार को आनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया है। एक किशोरी की हत्या कर उसके घर वालों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतका के पिता एवं भाई को भी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर में किशोरी को उसके परिवारवालों ने एक युवक के साथ देख लिया था। इसे लेकर उन्हें उसके चाल-चरित्र पर ही संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजनों ने किशोरी की जमकर पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पेयजल में तैनात चीफ इंजीनियर निरंजन, पत्नी ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम की मालकिन

बताया जा रहा है कि पिटाई के कारण किशोरी की मौत हो गई। तब घरवालों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए गांव के कई लोगों के साथ मिलकर अपने गांव के समीप स्थित बगही शमशान घाट पर ले गए।

वहां शव को चिता पर रखकर आग भी लगा दी गई। लेकिन तब तक इस घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा, थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चिता से शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

इस दौरान शव यात्रा में शामिल किशोरी के परिजन एवं ग्रामीण मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मृतका के पिता एवं भाई को मौके से ही हिरासत में लेकर गढ़वा थाना में लाकर पूछताछ कर रही है।

धनबाद के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के यहां ईडी की छापेमारी, टेंडर आवंटन में गड़बड़ी का मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now