डेस्कः नेपाल में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। जेन-जी एक बार फिर से नेपाल की सड़कों पर आ गए है। स्थिति बिगड़ने के बाद कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। फ्लाइट का रद्द कर दिया गया है। 70 दिनों के बाद एक बार फिर नेपाल में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 8-9 सितंबर को पुलिस फायरिंग में 21 युवाओं की मौत हो गई थी। एक बार फिर से नेपाल की स्थिति बिगड़ती जा रही है।
नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ, मोदी-शाह रहें मौजूद
भारत की सीमा से सटे नेपाल के बारा जिले के सेमरा क्षेत्र में 19-20 नवंबर 2025 को कर्फ्यू लगाने की नौबत आ पड़ी है। ताकि स्थिति बिगड़ने से रोका जा सके। यहां कर्फ्यू लगाने का मुख्य कारण मुख्य कारण जेन-जी (Gen Z) युवाओं और सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) के कैडरों के बीच हिंसक झड़प है।
यूएमएल के महासचिव शंकर पोखरेल और युवा नेता महेश बस्नेत सेमरा में एक एंटी-गवर्नमेंट रैली को संबोधित करने के लिए बुद्ध एयर फ्लाइट से पहुंचे थे। जैसे ही उनकी आने की खबर फैली सैकड़ों जेन-जी युवा एयरपोर्ट पर इकट्ठा हो गए और यूएमएल के खिलाफ नारे लगाने लगे।
Love Story: जिस प्यार के लिए पिता नेहरू से लड़ गईं इंदिरा गांधी, क्या उससे बाद में मिला धोखा
देखते ही देखते यूएमएल और जेन जी नेताओं के बीच भिडंत हो गई। इसके बाद पथराव मारपीट से माहौल खराब हो गया। प्रशासन ने स्थिति बिगड़ते ही कर्फ्यू लगा दिया है। बारा जिला के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि दिन के एक बजे से 8 बजे रात तक शांति सुरक्षा को लेकर कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाल में आज भी हिंसा की खबरें हैं। कई जगह आगजनी और हिंसा के समाचार आ रहे हैं। पुलिस का सड़क पर पहरा है।इस टकराव से बुद्ध एयरलाइंस की सभी घरेलू ड़ानें रद्द हो गईं और यूएमएल के नेता सेमरा लौटने के बजाय काठमांडू वापस चले गए।
अल फलाह के मालिक ने धोखा देकर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, गल्फ भागने का खतरा: ED
Gen Z लीडर पुरुषोत्तम यादव ने द हिमालयन टाइम्स से बात करते हुए कहा, ” “मैं CPN-UML नेताओं और कैडर द्वारा सेमरा में जेन पर किए गए अमानवीय हमले पर गहरा गुस्सा जताता हूं और कड़ी निंदा करता हूं। Gen Z आंदोलन के बारे में CPN-UML चेयरमैन केपी शर्मा ओली की अपमानजनक टिप्पणियों और आज की हिंसक घटनाओं के बीच संबंध को सिर्फ एक इत्तेफाक कहकर खारिज नहीं किया जा सकता।”पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि शांति और सकारात्मक तरीके से बदलाव का सपना लेकर आगे बढ़ रहे युवाओं पर की गई हिंसा सिर्फ लोगों पर हमला नहीं है, यह डेमोक्रेटिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों पर एक गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को चुप कराने, धमकाने या हिंसक तरीके से दबाने की कोई भी कोशिश डेमोक्रेसी का खुला अपमान है।
फैमिली झगड़े में फंसे तेजस्वी, हार के बाद गायब राहुल; पीके को मिल गया बड़ा मौका
गृह मंत्रालय ने कहा है कि सेमरा में हालात धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहे हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि लोकल एडमिनिस्ट्रेशन हालात को कंट्रोल में लाने और नॉर्मल हालात बहाल करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहा है, साथ ही लॉ एंड ऑर्डर भी बनाए रख रहा है।




