- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की हत्या, भाई के सामने मारी गई गोली

बिहार में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की हत्या, भाई के सामने मारी गई गोली

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। वह देर शाम कोचिंग पढ़ाकर लौट रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
कोचिंग से लौटने के दौरान हमला: घटना के बारे में मृतका का भाई आदित्य कुमार ने बताया कि मुसहरी ब्लॉक के पास कोचिंग से उसकी बहन पढ़ाकर उसके साथ बाइक से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान मुसहरी के तरौरा बांधी के समीप अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। गोली मार दी गयी।

NDA विधायक दल की बैठक चुना जाएगा नेता, नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत: घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची मुसहरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कोमल को शहर के निजी अस्पताल ले गयी, जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

See also  Big Breaking : गया-कोडरमा के बीच रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश, रेलवे लाइन पर मिला केन बम, अप-डाउन लाइन पर ट्रेनें रोकी गई

महेंद्र सिंह धोनी की वो अधूरी प्रेम कहानी, जिस गर्लफ्रेंड से करते थे बेपनाह मोहब्बत, अंजाम तक पहुंचने से पहले हो गई खत्म!
शीघ्र कार्रवाई की मांग: इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि मृतका या उसके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम देना समझ से परे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now