आईईडी की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2022

बुलबुल जंगल की घटना, जांच में जुटी पुलिस
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल में आईईडी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार अपराह्न की बताई जा रही है। शनिवार को मृतक महिला का शव लेकर जब ग्रामीण उसके मायके पहुंचे, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला पलामू जिले के पांकी की रहने वाली है। पांकी में महिला का ससुराल है। उसका नाम शकुंती देवी बताया जा रहा है। जबकि छिपादोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में शकुंती देवी का मायका है। कहा जा रहा है कि शकुंती देवी लातेहार जिले के गोताग गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर में आई हुई थी। जहां से वह अन्य ग्रामीणों के साथ बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह आईईडी की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को काफी देर बाद हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने शनिवार को शव को जंगल से निकालकर उसके मायके गणेशपुर में पहुंचाया। तब जाकर मामले की जानकारी पुलिस को हुई। अब लातेहार और लोहरदगा जिले की पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि महिला के मौत की सूचना मिली है। हालांकि अभी तक नाम और पहचान पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

See also  वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने फिर DGP को लिखी चिट्ठी, कहा- अपराधी कर रहे दुस्साहस, जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now