म्यांमार में झारखंड के मोहम्मद शाहजेब को बनाया गया बंधक, टेलीग्राम पर भेजा संदेश

म्यांमार में झारखंड के मोहम्मद शाहजेब को बनाया गया बंधक, टेलीग्राम पर भेजा संदेश

रांचीः म्यांमार में झारखंड के धनबाद के रहने वाले मोहम्मद शाहजेब रहमान के बंधक बनाये जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिपोर्ट भेजकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। शाहजेब की मां निशात अफरोज ने 12 नवंबर को सीएमओ को पत्र लिखकर अपने बेटे के लापता होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को दिसंबर 2024 में बेंगलुरु से विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले जाया गया। बाद में शाहजेब ने एक नये व्हाट्सऐप नंबर से मां को संदेश भेजा, लेकिन वह अपना सही स्थान बताने में सक्षम नहीं था।

एकलव्य स्कूल में झाड़-फूंक के शक में 3 छात्राओं को निकाला, झारखंड के लातेहार में आया हैरान करने वाला मामला
मामला तब गंभीर हुआ जब 9 अक्टूबर 2025 को शाहजेब ने टेलीग्राम पर संदेश भेजकर बताया कि म्यांमार के म्यांवड्डी क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी रिहाई के लिए 2.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी है। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियंत्रण कक्ष ने 12 नवंबर को मामले का सत्यापन कर प्रोजेक्ट ऑफ इमिग्रेंट्स रांची और भारतीय दूतावास, म्यांमार को तत्काल हस्तक्षेप के लिए अनुरोध पत्र भेजा।

See also  OPERATION KELLER के जरिए मारे गए तीन खूंखार आतंकवादी, शोपियां में सेना को मिली जबरदस्त सफलता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now