रांची का पारा 9 डिग्री पर, झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का येला अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2025

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

रांचीः हिमालय और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से झारखंड में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जितना तापमान रहता था, इस बार एक माह पहले ही नवंबर में झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में तो लगातार दूसरे दिन रविवार रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची का पारा सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास था जो रविवार को नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को किया फर्जी कॉल, बोला बीबी से बात कराओ
झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। 17 नवंबर को भी राज्य के 11 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में छाया मानसून, 30 जून को कई जिलों में भारी बारिश

G58KUQ4a4AAVCB9

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now