डेस्कः कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार हुई है। दो मैचों के टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हरा दिया। ताज्जूब की बात ये रही कि भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 124 रन भी चेज नहीं कर सकी। दूसरी पारी में भारत की पूरी टीम 93 रनों पर सिमट गई। मुकाबले तीसरे दिन (16 नवंबर) के दूसरे ही सेशन में समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर हार्मर ने इस मुकाबले में कुल 8 विकेट (दोनों पारियों में चार-चार) चटकाए। टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है।
‘संजय यादव ने गालियां देते बोला मैं गंदी हूं, अपनी पिता को गंदी किडनी लगवा दी’- सोशल मीडिया पर छलका रोहिणी आचार्य का दर्द
इस दमदार जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त तो बनाई ही है। साथ ही ईडन गार्डन्स पर 53 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।साउथ अफ्रीका ने ये रिकॉर्ड ईडन गार्डन्स पर लोएस्ट टोटल डिफेंड करने का तोड़ा है।मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 30 रनों की लीड मिली। फिर दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 153 रन बनाए और भारत के सामने 124 रनों का टारगेट सेट किया।
South Africa win the 1st Test by 30 runs.#TeamIndia will look to bounce back in the 2nd Test.
Scorecard ▶️https://t.co/okTBo3qxVH #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/21LHhUG5Rz
— BCCI (@BCCI) November 16, 2025
बिहार में सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर, बुधवार को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ
रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। मार्को जानसेन ने दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (0 रन) और केएल राहुल (1 रन) को सस्ते में चलता कर दिया। फिर तीसरा विकेट ध्रुव जुरेल (13 रन) के रूप में गिरा, जो टी20 स्टाइल शॉट मारने के चक्कर में साइमन हार्मर का शिकार बने। हार्मर ने इसके बाद स्टैंडिंग कैप्टन ऋषभ पंत (2 रन) का विकेट लिया। वहीं रवींद्र जडेजा (18 रन) भी क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद हार्मर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए।
घाटशिला से नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, हेमंत सोरेन ने कहा-‘ये जीत हर वर्ग के लिए काम करने का परिणाम’
भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद वॉशिंगटन सुंदर थे, जिन्हें पार्टटाइम स्पिनर एडेन मार्करम ने आउट किया। सुंदर ने 92 गेंदों पर सर्वाधिक 31 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। हार्मर ने फिर कुलदीप यादव को आउट कर स्कोर 7/77 कर दिया। अक्षर पटेल ने केशव महाराज के ओवर में दो छक्के समेत 16 रन बटोरे, लेकिन वो उसी ओवर में एक और बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हुए। अक्षर के बाद भारत ने मोहम्म सिराज का भी विकेट तुरंत गंवा दिया।शुभमन गिल बैटिंग के लिए अनुपलब्ध थे और भारतीय पारी सिमट गई।









