रांची के दवा व्यापारी का कारनामा, वाराणसी सहित अन्य जगहों पर बेच दिया 100 करोड़ का अवैध कफ सिरप

ranchi_cough_syrup_syndicate

वाराणसी में अवैध तरीके से बेची जा रही कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रांची के मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी सहित प्रदेश के दवा के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से 100 करोड़ की फेन्सीडील कफ सिरप की सप्लाई की है। इसमें बनारस के भी 26 थोक विक्रेता शामिल हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने शनिवार देर शाम में कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद सहित 26 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से बच्चों की हुई मौत के बाद औषधि प्रशासन विभाग लगातार कफ सिरप के स्टॉक की जांच कर रहा था। इस दौरान ये पता चला कि वाराणसी में रांची के मेसर्स शैली टेडर्स की ओर से 2023-25 में ऐबट हेल्थ केयर से करीब 89 लाख रुपये की फेंसीडील कफ सिरप की खरीद की गई।

See also  युवती के अगवा करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, कई घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का खुसरूपुर इलाका, पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

इसके बाद शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद और उसके बेटे शुभम जायसवाल ने वाराणसी सहित प्रदेश के दवा के 93 थोक व्यापारियों को 100 करोड़ रुपये की कफ सिरप की सप्लाई की। इसमें केवल वाराणसी के 26 मेडिकल स्टोरों पर करीब 50 करोड़ की कफ सिरप भेजी गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने वाराणसी में इस अभियान का नेतृत्व किया था। जांच में पता चला कि बनारस सहित प्रदेश के जिन मेडिकल स्टोर पर कफ सिरप सप्लाई की गई है, उसके पास विक्रय का कोई रिकॉर्ड ही नहीं था। जांच के दौरान कई थोक विक्रेता की दुकानें बंद मिली थी।

इसके बाद टीम ने मेसर्स शैली ट्रेडर्स के संचालक भोला प्रसाद, उसके बेटे मेसर्स न्यू वृद्धि फार्मा के संचालक शुभम जायसवाल सहित 28 दवा के थोक विक्रेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया है। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कहा कि पुलिस को सभी दस्तावेज दिए गए हैं।

See also  बिहार में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भतीजा के साथ मारपीट

कैसे तेजस्वी के इतने करीब आया रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now