कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2022

राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति के बाद घोषणा होगी सार्वजनिक
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण और विभिन्न वर्गाें को लाभ देने वाले विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी, लेकिन राज्य में अभी पंचायत चुनाव के कारण जारी आदर्श आचार संहिता के कारण कैबिनेट में लिये गये फैसलों की आधिकारिक घोषणा की गयी है। बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग से सहमति मिलने के बाद इन फैसलों को सार्वजनिक किया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के तर्ज पर अपने कर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृधि का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है. हालांकि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है और इस कारण राज्य सरकार अभी बिना चुनाव आयोग की अनुमति के कोई घोषणा नहीं कर सकती है. यही वजह है कि बुधवार को संपन्न कैबिनेट की बैठक में लिये गये निर्णयों को भी फिलहाल सार्वजानिक नहीं किया गया है.
पुख्ता सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने अपने कर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. जानकारी के अनुसार इसके अलावा कैबिनेट ने स्कूलों में मध्यान्न भोजन में फोर्टीफाइड राइस देने का निर्णय लिया है और इसके लिए राशि का प्रावधान किया है.

See also  झारखंड ट्रेजरी घोटालाः ED ने दर्ज वेतन के बदले फर्जी निकासी मामले में दर्ज की ECIR
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now