रामनवमी जुलूस में पथराव के बाद कई वाहन आग के हवाले, 10 लोग घायल

कई बाइक, ठेला व ऑटो , घर-दुकान आग के हवाले
रांची। झारखंड में लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा पथराव किये जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पथराव में कई लोगांे के घायल होने की भी खबर हैं।

कई बाइक, ठेला व ऑटो , घर-दुकान आग के हवाले
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को लोहरदगा के भोक्ता बगीचा के निकट रामनवमी जुलूस पर कुछ उपद्रवियों पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी। बताया गया है कि प्रतिशोध की कार्रवाई में दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगाने के साथ ही सब्जी दुकान क को भी आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने दर्जनभर वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। जबकि मेला स्थल पर 10 मोटरसाईकिल, 3 ठेले, एक ऑटो, चार साईकिल और मेले में लगी कई दुकानों को भी आग लगा दी गयी। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है। जानकारी मिली है कि हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी भोक्ता बगीचा के निकट दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी। बाद में पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव
उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान रांची से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर भी भोक्ता बगीचा के निकट पथराव किया। जिसमें ट्रेन की एक बोगी का शीशा टूट गया।

घटना में दस लोग घायल
इस घटना में दस लोग घायल भी हुई। घटना में दोनों समुदाय के लोग घायल हुए है और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है और आसपास के गांव में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पुलिस द्वारा पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष घायलों से मिलने रिम्स पहुंचे
इधर, लोहरदगा घटना में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची लाया गया, जहां देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश उनसे मिलने पहुंचे।

रघुवर दास ने रामनवमी मेले में हुई हिंसक घटना की भर्त्सना की
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष् रघुवर दास में लोहरदगा में रामनवमी मेले में हुई हिंसक घटना की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में लोहरदगा में बहुसंख्यक समाज को निशाना बनाये जाने की दूसरी घटना है। इसके अलावा रांची समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बहुसंख्यक समाज को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन सांप्रदायिक ताकतों के आगे हेमंत सरकार नतमस्तक है। रघुवर दास ने डीजीपी से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now