रांचीः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रमा खलखो को झारखंड महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है।
झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ! हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगी संभावित तिथि, 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
झारखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रमा खलखो रांची की मेयर रह चुकी है। रमा खलखो रांची ग्रामीण कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुकी है। झारखंड में संगठन स्तर पर हो रहे बड़े बदलाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी महिला को बड़ी जिम्मेदारी दी है।





