- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2022

रांची। झारखंड में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गयी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त डी.के. तिवारी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ हुए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। झारखंड में 14, 19, 24 और 27 मई को चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।  पहले चरण के लिए मतगणना 17 मई को दूसरे चरण के लिए मतगणना 22 मई, तीसरे और चौथे चरण के लिए मतगणना 31 मई को कराया जाएगा।
राज्य में 24 जिलों के 264 प्रखंडों में पड़ने वाले 4345 पंचायतों के एक करोड़ 96 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पंचायत चुनाव में मतपत्र का उपयोग किया जाएगा और वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला समिति सदस्यों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों का उपयोग होगा। वार्ड सदस्यों के 53479 पद, मुखिया के 4341 और जिला परिषद के 536 पदों के लिए चुनाव होगा। त्रिस्तरीय निर्वाचन 2022 के लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 14 फरवरी 22 की स्थिति के अनुसार 24 जिलों के लिए कुल 53480 मतदान केंद्र बनाये गये है, ये सभी केंद्र 33 हजार 627 मतदान भवन में मतदान केंद्र बनाये गये है। इनमें सामान्य श्रेणी के 12821, संवेदनशील 22961 और अति संवेदनशील 17698 तथा 38 चलंत केंद्र होंगे।

See also  ED की पूछताछ से पहले सत्तापक्ष के विधायकों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, CM से मिलकर भावुक हुए इरफान अंसारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now