मेरे छोटे नादान भाई.., महुआ में तेजस्वी के चुनाव प्रचार के बाद क्या बोले तेजप्रताप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2025

tej_pratap_yadav_on_tejashwi_yadav

Bihar Chunav: बिहार चुनाव के बीच राज्य के सबसे बड़े सियासी घराने में दो भाइयों की बीच की लड़ाई अब जमीन पर आ गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महुआ में अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया तो तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई को नादान कह दिया है। तेजप्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव को नादान बतलाते हुए कहा है कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता होती है।

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने जो महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं। महुआ मेरी राजनीतिक कर्मभूमि है, महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।

See also  रांची से बंटी-बबली गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायियों से की थी लाखों की ठगी

अनिल अंबानी का घर से लेकर दफ्तर तक सब अटैच, ED ने कैसे दिया 3000 करोड़ का झटका

महुआ की आदरणीय जनता जनार्दन से मुझे पूरी उम्मीद है कि वो हमें महुआा से भारी मतों से जीता कर सदन भेजने और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। विजयी महुआ, विकसित महुआ!!’

बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार की दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से महुआ के गांधी मैदान पहुंचे थे। जनसभा में उमड़ी हजारों समर्थकों की भीड़ देखकर गदगद तेजस्वी ने कहा कि व्यक्ति चाहे कोई भी हो। पार्टी से बढ़कर नहीं है। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए माई-बाप होती है।

तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा; RTC बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, 24 लोगों की मौत

See also  रांची के तुपुदाना में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी का पिता भी रेप के आरोप में जेल में हैं बंद

महुआ के गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिना अपने बड़े भाई का नाम लिए सबकुछ कह दिया। महुआ से तेजप्रताप भी राजद से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने डॉ मुकेश कुमार रौशन को महुआ से टिकट दिया है।

इसलिए इन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजना है। उन्होंने मंच से युवाओं का आह्वान किया और कहा कि आप लोग नौकरी के लिए तैयार रहें। आपकी अपनी सरकार बनाने के लिए राजद प्रत्याशी को जितवाइए।

महिला क्रिकेट विश्व कप: हरमनप्रीत की इस चाल ने दक्षिण अफ्रीका के मुंह से जीत लिया छीन, इस ओवर ने पलट दिया पासा…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now