छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अनीश गुप्ता रांची के डीआईजी बनाये गये

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी गयी।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता को प्रोन्नति देते हुए रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी बनाया गया है। जबकि प्रतीक्षारत अजय लिंडछा को प्रोन्नति देते हुए डीआईजी कोल्हान चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
प्रतीक्षारत दीपक कुमार सिन्हा को भी प्रोन्नति देते हुए डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और शम्ब तबरेज को डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित किया गया है।
एसडीपीओ मेदिनीनगर सदर के. विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली रांची को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

See also  झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now