- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

फेसबुक देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2025

फेसबुक देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

डेस्कः बिहार के वैशाली जिला में फेसबुक को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां फेसबुक चलाने से नाराज पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इस बात की जानकारी जैसे ही मायके वालों को मिली वो गांव पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल शव को भेज दिया।

विधायक और आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, चुनाव से पहले बाहुबली पर दबिश
फेसबुक देखने के विवाद को लेकर हत्या
पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति अभिषक कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पति अभिषेक और पत्नी दिव्या कुमारी के बीच फेसबुक देखने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी।

See also  धनबाद में हनीट्रैप में फंसाकर ठगी का मामला आया सामने, व्यवसायी का युवती के साथ बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों रुपए वसूले

मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली
पति का रहा है आपराधिक इतिहास
घटना की सूचना ग्रामीणों ने दिव्या के पिता मनोज सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही मनोज सिंह एराजीकनचनपुर गांव पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है।अभिषेक कुमार उर्फ राजा का अपराधी के इतिहास है।

मंत्री इरफान अंसारी समेत तीन विधायकों को नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति, कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
ससुर भी गिरफ्तार
इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में पता चला है कि विवाहिता के मोबाइल देखने को लेकर रात से उसके साथ मारपीट की जा रही थी और गला दबाकर हत्या कर दी गई है।अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास है। गंगा ब्रिज थाने में उसपर एक हत्या का मामला दर्ज है। साथ ही उसपर एक बलात्कार का मामला भी दर्ज है।

See also  पटना में कारोबारी पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now