Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | 16 दिनों में 14वीं बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रांची में कीमत में 10 रुपये का इजाफा

16 दिनों में 14वीं बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रांची में कीमत में 10 रुपये का इजाफा

Prashant Singh
April 6, 2022 9:59 AM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
SHARE

रांची। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नही है, क्योंकि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का जो सिलसिला 22 मार्च से शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार, 6 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पिछले 16 दिनों में आज 14वीं बार पेट्रो उत्पादों की कीमत में वृद्धि कर दी गई है। इसी के साथ आज पेट्रोल और डीजल प्रति लीटर 10 रुपये से भी अधिक महंगे हो गए हैं। आज राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों क्रमशः 82 और 84 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि 137 दिन के विराम के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार, 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि कर दी थी। हालांकि उसके दो दिन बाद 24 मार्च को और 11वें दिन यानी एक अप्रैल को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। लेकिन 2 अप्रैल से फिर से इनकी कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है।

आज राजधानी में ये हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन आयल कार्पाेरेशन (आइओसीएल) द्वारा राजधानी रांची में आज 16वें दि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 82 और 84 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रो उत्पादों में की गई लेटेस्ट बढ़ोतरी के बाद रांची में आज आम लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.71 रुपये और डीजल के लिए 102.02 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्रकार 22 मार्च से अब तक पेट्रोल कीमत में 10.19 रुपये और डीजल के मूल्य में 10.46 रुपये की वृद्धि हो गई है।

See also  सर्जरी के दौरान अंदर ही छोड़ दी सूई और कैंची, अब अस्पताल और डॉक्टरों पर ठोका जुर्माना

20 अक्टूबर, 2021 को डीजल ने पहली बार छुआ था 100 का आंकड़ा

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर, 2021 को डीजल ने पहली बार 100 का आंकड़ा छुआ था। उस वक्त डीजल की कीमत बढ़कर 100.17 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। उसके बाद 3 नवंबर, 2021 को इसकी कीमत बढ़कर 103.83 रुपये हो गई थी, जो उस वक्त इसका सर्वाधिक मूल्य था। हालांकि ठीक उसके अगले दिन यानी 4 नवंबर, 2021 को डीजल प्राइस में कमी आई और इसकी कीमत घटकर 91.56 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। तब से 21 मार्च, 2022 तक पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमत भी स्थिर रही। लेकिन 22 मार्च से दाम बढ़ने के बाद आज इसने 5 माह के बाद फिर से 100 का आंकड़ा छू लिया है।

चिंता का विषय बनी पेट्रो उत्पादों के भाव में लगातार हो रही वृद्धि
आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी जारी है। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर भी देखा जा रहा है। ऐसे में अब पेट्रो उत्पादों के भाव में लगातार जारी वृद्धि चिंता का विषय बन गया है। एक ओर जहां 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डालर प्रति बैरल पहुंचने के बाद तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए कीमत में 25 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी थी। वहीं, अब भले ही यह 100 डालर प्रति बैरल पर आ गया है लेकिन जानकारों का कहना है कि विगत पांच माह से घाटे में चल रही तेल कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई के लिए कुछ समय तक थोड़ा-थोड़ा कर पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि करती रहेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है।

See also  रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी चढ़ा ACB के हत्थेः गिरिडीह में घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद नवंबर, 2021 से स्थिर थे मूल्य

ज्ञातव्य हो कि 4 नवंबर, 2021 से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमशरू 05 और 10 रुपये की कटौती के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी थीं। इसके चलते आम लोगों ने सोमवार, 21 मार्च तक रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदी थी।

रांची में पेट्रोल-डीजल का बुधवार (06 अप्रैल) का रेट
पेट्रोल – 108.71 रुपये (प्रति लीटर)
डीजल -102.02 रुपये (प्रति लीटर) 102.02

22 मार्च से 5 अप्रैल तक ये थे रेट –
मंगलवार (5 अप्रैल) – पेट्रोल – 107.89 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 100.18 रुपये (प्रति लीटर)
सोमवार (4 अप्रैल) – पेट्रोल रू 107.08 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 100.34 रुपये (प्रति लीटर)
रविवार (3 अप्रैल) – पेट्रोल – 106.67 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 99.93 रुपये (प्रति लीटर)
शनिवार (2 अप्रैल) – पेट्रोल – 105.85 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 99.09 रुपये (प्रति लीटर)
शुक्रवार (1 अप्रैल) – पेट्रोल रू 105.04 रुपये (प्रति लीटर), डीजल रू 98.26 रुपये (प्रति लीटर)
गुरुवार (31 मार्च) – पेट्रोल – 105.04 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 98.26 रुपये (प्रति लीटर)
बुधवार (30 मार्च) – पेट्रोल – 104.22 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 97.42 रुपये (प्रति लीटर)
मंगलवार (29 मार्च) – पेट्रोल – 103.41 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 96.58 रुपये (प्रति लीटर)
सोमवार (28 मार्च) – पेट्रोल – 102.59 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 95.85 रुपये (प्रति लीटर)
रविवार (27 मार्च) – पेट्रोल – 102.28 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 95.49 रुपये (प्रति लीटर)
शनिवार (26 मार्च) – पेट्रोल – 101.77 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 94.91 रुपये (प्रति लीटर)
शुक्रवार (25 मार्च) – पेट्रोल – 100.96 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 94.08 रुपये (प्रति लीटर)
गुरुवार (24 मार्च) – पेट्रोल रू 100.14 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 93.24 रुपये (प्रति लीटर)
बुधवार (23 मार्च) – पेट्रोल – 100.14 रुपये (प्रति लीटर), डीजल – 93.24 रुपये (प्रति लीटर)
मंगलवार (22 मार्च) – पेट्रोल रू 99.33 रुपये (प्रति लीटर),
डीजल – 92.41 रुपये (प्रति लीटर)

See also  आप अक्षम आयोग हैं... चार महीने में भी क्यों नहीं कराया चुनाव? भावी CJI भड़के, अब मिली नई डेडलाइन

नवंबर, 2021 से 21 मार्च, 2022 तक का रेट
पेट्रोल – 98.52 रुपये (प्रति लीटर)
डीजल – 91.56 रुपये (प्रति लीटर)

रोज सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करते हैं।

एसएमएस के जरिए जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट
आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

इस प्रकार भेजें एसएमएस
अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में आरएसपी टाइप कर स्पेस दें और उसके बाद कोड टाइप कर मैसेज उपरोक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दो मंजिला मकान में लगी आग, एक की मौत, लाखों की संपत्ति खाक
Next Article hc बीजेपी विधायक समरी लाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रखा गया, ‘नाम के फेर में फंसे’ BJP समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार
  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों

You Might Also Like

परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रखा गया, 'नाम के फेर में फंसे' BJP समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार

परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रखा गया, ‘नाम के फेर में फंसे’ BJP समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार

3 minutes ago
बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

4 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

9 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

10 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?