चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य सोनू और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव ने दिया आमंत्रण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2025

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके आवासीय कार्यालय में बुधवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को संध्या 6 बजे से आयोजित होगा। खेल मंत्री ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

WhatsApp Image 2025 10 22 at 15.01.15 5b4233d5

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को करेंगे SAFF एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन, 200 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल
भव्य, शानदार और सफल आयोजन हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता आ रहा है । इसी कड़ी में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रांची में आयोजित होना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। इसका भव्य, शानदार और सफल आयोजन हो ताकि खेलों के क्षेत्र में हमारे राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान स्थापित हो।

See also  पटना में वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी, एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम की बारी, जनता को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे मोदी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now