सिमडेगा में ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट, थाना प्रभारी को पीट कर बनाया बंधक

सिमडेगा में ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट, थाना प्रभारी को पीट कर बनाया बंधक

सिमडेगाः 20 अक्टूबर की रात करीब 11.55 बजे बांसजोर थाना के तरगा गांव स्थित मोगा पंजाबी ढाबा में लगभग 30 से 35 की संख्या में आए महिला-पुरूषों के समूह ने अचानक ढाबे पर हमला कर लूटपाट और तोड़-फोड़ की। हमलावारों ने ढाबा संचालक सूबजिंदर सिंह और उनके कर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे वो घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते बांसजोर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे स्थित संभालने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया और मारपीट कर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल को बंधक बना लिया।

रांची में दीपावली की रात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद का खूनी अंजाम
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी। अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद पुलिस टीम को मुक्त कराया गया। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल नायक, पवन नायक, निशा बड़ाइक, संजू सोनार, अजीत नायक, सचिन नायक, सिकंदर नायक, अजय नायक, जयमती देवी, सुरकती देवी, जयदीप लखवा शामिल हैं।

See also  Holi 2025:जानिये होली 14 को खेले या 15 मार्च को, होलिका दहन पर भद्राकाल ने बढ़ाई मुश्किल

वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृषण किशोर हुए हैरान
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में कई लोग शामिल थे, जिसमें कुछ की पहचान अभी बाकी है। घायल सूबजिंदर सिंह और उनके सहयोगियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now