छुट्‌टी के दिन झारखंड प्रशासनिक सेवा ने किया 11 अधिकारियों का ट्रांसफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2022

रांची। झारखंड सरकार ने छुट्‌टी के दिन 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा सुधार विभाग की तरफ से रविवार तीन अप्रैल को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है। कार्मिक विभाग की तरफ से सुवर्णरेखा परियोयना के विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता को धनबाद का अपर समाहर्ता बनाया गया है। वहीं हजारीबाग के सहायक नगर आयुक्त राहुल आनंद को साहेबगंज का एसडीओ बनाया गया है। पलामू डीआरडीए में निदेशक स्मिता टोप्पो को गोड्‌डा का अपर समाहर्ता बनाया गया है, वहीं दुमका के अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रांची का सचिव बनाया गया है।
उप निदेशक खेलकूद विनय कुमार मिश्र को अपर समाहर्ता साहेबगंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता चाईबासा हरिवंश पंडित को अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, सहायक नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम राहुल जी आनंद जी को एसडीओ साहेबगंज, कार्यपालक दंडाधिकारी लोहरदगा अनुराधा कुमारी को कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्रामपुर उदय रजक को कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर और प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकरटांड़ सतेन्दर महतो की सेवा

See also  रांची में चोरी के आरोप में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला गरमाया, भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now