पंकज धीर के निधन से टूटी पत्नी, बेटे निकितिन ने संभाला; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2025

Pankaj Dhir death

डेस्कः महाभारत में कर्ण फेम पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज के निधन से पूरी इंडस्ट्री हैरान है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने 68 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जो काफी इमोशनल कर देने वाला है। वीडियो में पंकज की पत्नी काफी इमोशनल दिख रही हैं और ऐसे में उनके बेटे निकितिन धीर उन्हें संभाल रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि निकितिन की मां अनीता ने उन्हें हग किया हुआ है। वहीं निकितिन उन्हें संभाल रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज को कुछ महीनों पहले कैंसर हुआ था। इस वजह से उनकी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया।

‘मुझे बदनाम किया गया’, सेट पर देरी से आने पर खुलकर बोले गोविंदा; किसी के बाप में…

पंकज के दोस्त और प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘कैंसर की वजह से सुबह उनकी मौत हो गई है। वह पिछले कुछ महीनों से उनके अस्पताल के कई चक्कर लग रहे थे।’

See also  दिल्ली की कोर्ट में आपस में भिड़े वकील, जमकर हुई मार'पीट; महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं; VIDEO वायरल

एक्टर अमित बहल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘वह 3 साल से बीमार थे, लेकिन अब ठीक होने लगे थे। वह काम पर भी वापस आ गए थे। मैंने उनसे लगभग 4 महीने पहले बात की थी और वह ठीक लग रहे थे। लेकिन ये काफी शॉकिंग है हमारे लिए।’

न मैदान, न स्पोर्ट टीचर; जमशेदपुर के स्कूलों में बांट दिया करोड़ों का खेल का सामान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now