Karwa Chauth 2025: दुर्लभ योग में करवा चौथ आज, सुहागिनें रखेंगी इतने घंटे का व्रत, जानें मुहूर्त, चांद दिखने का समय और पूजा विधि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 10, 2025

Karwa_Chauth_Vrat_Niyam

Karwa Chauth Puja Muhurat and Moon Time 2025: करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 09 अक्टूबर रात 10:54 बजे होगा और इसका समाप्त 10 अक्टूबर शाम 07:38 बजे होगा।

उदया तिथि के अनुसार यह व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज है। इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया नहीं रहने वाला है, जिसके कारण व्रती महिलाएं पूजा-पाठ बिना किसी विघ्न-बाधा के कर सकेंगी। इस बार शुक्रवार के दिन करवा चौथ व्रत होना शुभ संयोग माना जा रहा है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन चंद्र दर्शन करना लाभकारी होता है। जानें शुक्रवार के दिन चंद्रमा के दर्शन करने से क्या लाभ मिलते हैं और करवा चौथ के चांद दिखने का समय।

Pakistan Airstrike Kabul: अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने की एयरस्ट्राइक, मुत्ताकी के भारत दौरे से बौखलाया मुनीर!

See also  कोयला घोटाला: ईडी ने अनूप माजी की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की, हवाला नेटवर्क का खुलासा

करवा चौथ व्रत का महत्व: करवा चौथ केवल उपवास का दिन नहीं है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन की खुशहाली का त्योहार है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन का व्रत रखने से पति की आयु लंबी और स्वस्थ रहती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ता है। परिवार में समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा करती हैं। करवा चौथ व्रत में सुहागिन स्त्रियां उगता हुआ चांद देखकर पूजन करती हैं और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

शुक्रवार को चंद्र दर्शन के लाभ: शुक्रवार को करवा चौथ होने के कारण इस बार करवा चौथ अत्यंत ही फलदाई रहने वाला है, इसलिए महिलाओं को विधि विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए । कार्तिक का महीना भगवान शिव व भगवान विष्णु दोनों को ही अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि शुक्रवार को चंद्रमा के दर्शन से लक्ष्मी में वृद्धि होती है और नेत्र ज्योति बढ़ती है।

See also  दिल्ली से देवघर की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

झारखंड के पुलिसकर्मियों की मौत पर मिलेंगे 10 लाख रुपए, पहले से है 1 करोड़ का बीमा

सरगी की परंपरा: करवा चौथ व्रत का आरंभ सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होता है। इसे सास अपनी बहू के लिए तैयार करती हैं। इसमें फल, मेवे, मिठाई और पराठे शामिल होते हैं, जिससे पूरे दिन निर्जला व्रत रखने की शक्ति मिलती है। सरगी के बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखा जाता है और रात को चंद्रोदय के बाद महिलाएं करवे (मिट्टी के पात्र) से जल अर्पित कर व्रत खोलती हैं।

इस साल करवा चौथ व्रत का समय- करवा चौथ का व्रत सुबह 06:19 से रात 08:13 तक रहेगा। करवा चौथ व्रत की अवधि अवधि 13 घंटे 54 मिनट है।

चंद्रोदय का समय: आज 10 अक्टूबर, शुक्रवार को करवा चौथ का चांद रात 08:13 बजे निकलेगा। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय का समय भिन्न हो सकता है।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त- करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:57 से 07:11 तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि अवधि 01 घंटा 14 मिनट की है।

See also  मारुती मंगल परिवार ने सामाजिक दायित्व का किया निर्वहन, ठंड के बीच सेवा शिविर लगाकर जरूरतमंद के बीच बांटे 551 कंबल

Diwali Muhurat: पुष्य नक्षत्र में दिवाली की खरीदारी सबसे उत्तम, 10 दिन में खरीदारी के आठ शुभ मुहूर्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now