मदुरई में धोनी को देखने के लिए एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ उमड़ी की देनी पड़ी अतिरिक्त सुरक्षा, इस तरह की किया स्टेडियम का उद्घाटन

ms dhoni madurai

मदुरई: रांची के राजकुमार और झारखंड की शान क्रिकेट की दुनिया के लेजेंड एमएस धोनी मदुरै पहुंचे, जहाँ उन्होंने नवनिर्मित वेलम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट पर उतरते ही उनके दीवानों फैन्स की भीड़ ने उन्हें देखने के लिए जमा हो गई और जोरदार जयकारों व तालियों से स्वागत किया। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ होकर धोनी को भीड़ के बीच से सुरक्षित स्टेडियम तक पहुँचाया गया।

 

इसके बाद धोनी स्टेडियम पहुँचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें लाल कालीन पर बिठाकर स्टेडियम के मैदान में लाया गया, और फायरवर्क्स ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। स्टेडियम के अंदर भी बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद थे, जो उनके स्वागत में लगातार जयकारे लगा रहे थे। उद्घाटन समारोह के दौरान धोनी ने मुख्य पिच पर कुछ गेंदें भी खेलीं और फैन्स का उत्साह बढ़ाया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now