डेस्कः बिहार के जहानाबाद में निगरानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सदर प्रखंड में तैनात राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार को 5 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे समेत 5 के खिलाफ परिवाद दायर, जानिये क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अपने कार्यालय में ही दाखिल खारिज के नाम पर एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पुष्कर कुमार से रिश्वत की डिमांड कर रहा था। वह अपनी जमीन के दाखिल खारिज के लिए पिछले कई महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। दाखिल खारिज करने के एवज में उनसे पांच हजार रुपये की मांग की थी।
मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयाारी में, BJP के सीटिंग विधायक का कटेगा टिकट!
इस बात की शिकायत पुष्कर ने निगरानी विभाग से की। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामला दर्ज किया और मंगलवार को सदर प्रखंड के पुराने कार्यालय से अविनाश कुमार को पैसा लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने अब आगे की कार्रवाई के लिए कर्मचारी को अपने साथ पटना ले गई है।
पूर्व सीबीआई ऑफिसर एनके सिंह का निधन, जीप घोटाले में इंदिरा गांधी को किया था गिरफ्तार
इस मामले में फरियादी पुष्कर कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन के दाखिल खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी के पास ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका एक बार रिजेक्ट कर दिया गया। जब इस बात की जानकारी लगाने राजस्व कर्मचारी से मिले तो उन्होंने पांच हजार रुपए की मांग कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग से की थी।








