- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हरियाणा में ADGP वाई एस पूरन ने की आत्महत्या, घर के कमरे में खुद को मारी गोली

हरियाणा में ADGP वाई एस पूरन ने की आत्महत्या, घर के कमरे में खुद को मारी गोली

डेस्कः IPS अधिकारी और हरियाणा में तैनात ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-11 स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली है। आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। वहीं आईपीएस वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी विदेश दौरे पर हैं। वह सीएम के साथ जापान गई हुई हैं।

पूर्व सीबीआई ऑफिसर एनके सिंह का निधन, जीप घोटाले में इंदिरा गांधी को किया था गिरफ्तार
आईपीएस वाई पूरन कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी प्रमोशन को लेकर, कभी मनपसंद गाड़ी न मिलने को लेकर तो कभी आवास की शिकायत को लेकर वह चर्चा में रहे हैं। एक बार तो उन्होंने कई आईपीएस अधिकारियों पर आरोप लगा दिया था कि वह एक से अधिक आवास कब्जा किए हुए हैं।उन्होने ‘एक अधिकारी-एक आवास’ की नीति को लागू करने पर जोर दिया था।बता दें, आईपीएस वाई पूरन कुमार हरियाणा के 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।

See also  बिहार में प्राइवेट की तरह सरकारी स्कूलों में भी होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Shilpa Shetty से 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ, पति राजकुंद्रा से भी पुलिस ने ली जानकारी
जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं और इस समय जापान में मुख्यमंत्री सैनी के साथ कार्यरत हैं। प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर ADGP पूरन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now