बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड दानिश इकबाल गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारे गए उत्तम यादव का था दाहिना हाथ

बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड दानिश इकबाल गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारे गए उत्तम यादव का था दाहिना हाथ

हजारीबागः बिहार-झारखंड के कई जिलों में मोस्ट वांटेड शार्प शूटर और कुख्यात अपराधी मोहम्मद दानिश इकबाल को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 20 सितंबर को पुलिए एनकाउंटर में मारे गए अपराधी उत्तम यादव के साथ मिलकर झारखंड और बिहार में आपराधिक गिरोह चला रहा था। उत्तम के मारे जाने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी हजारीबाग के नगमा टोल प्लाजा से हुई है। बिहार सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। दोनों कुख्यात अपराधी मिलकर झारखंड के हजारीबा, चतरा, बिहार के गया, औरंगाबाद में शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर, फोटो खान आदि के साथ मिलकर हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण व गोली कांड जैसा जघन्य अपराध को अंजाम देता रहता था।

1200 675 25154667 thumbnail 16x9 sp aspera

झारखंड सरकार ने तीन कफ सिरप के ब्रांड पर लगाई रोक, डॉक्टर और फार्मासिस्टों को सतर्क रहने का निर्देश
हजारीबाग के चर्चित प्रमुख नति सह पूर्व मुखिया और कांग्रेस नेता उदय साव हत्याकांड में भी संलिप्त था। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उदय साव को गोली मारने के लिए उत्तम यादव और वह खुद आया था। 2 दिसंबर की शाम 7 बजे पहली गोली मैंने ही उदय पर चलाई थी। जब वह नहीं मरा तो उत्तम ने उसे दूसरी गोली मार दी। दानिश इकबाल के पास से पुलिस ने कई मोबाइल, सिम कार्ड, फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद किया है। दानिश इकबाल गया जिले के शेरघाटा थाना क्षेत्र के रमना मुहल्ला का रहने वाला है।

jh haz 03 criminal avb jh10035 06102025153024 0610f 1759744824 408

घाटशिला उपचुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुलाई JMM की बैठक, चंपाई की राजनीतिक ताकत का लिटमस टेस्ट, जयराम पर सबकी नजर

दानिश इकबाल बिहार के गया जिला के आमस में अनवर अली हत्याकांड में भी संलिप्त था। गुरुवा थाना क्षेत्र में भारत माला प्रोजेक्ट का कैंप में मजदूरों के साथ मारपीट कर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया था। इसी वर्ष 4 जनवरी 2025 को डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को जान करने के नीयत से उनकी क्लिनिक पर बम फेंका था। हजारीबाग के लोहसिंघना थाना, आमस थाना, गुरुवा थाना, शेरघाटी थाना में अलग-अलग पांच मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now