बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होगा मतदान,14 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होगा मतदान, 14 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

पटनाः चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दो चरणों में विधानसभा का चुनाव कराने की घोषणा की।पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। 06 और 11 नंवबर को होगा मतदान।झारखंड के घाटशिला सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।11 नवंबर को घाटशिला में वोट डाले जाएंगे।

G2kpDPka0AAsVwCपिछले बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। 28 अक्टूबर 2020 को पहले चरण, 3 नवंबर 2020 को दूसरे चरण और 7 नवंबर 2020 को तीसरे चरण में चुनाव संपन्न हुए थे। मतगणना 10 नवंबर 2020 को हुई थी। 2020 का चुनाव तीन चरणों में कराना इसलिए जरूरी माना गया था क्योंकि शुरुआत में राज्य के कुछ हिस्सों में नक्सली और सुरक्षा संबंधी परेशानियां थीं।

ममता बनर्जी का आरोप झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए DVC मैथन ने छोड़ा पानी, केंद्र नहीं कर रही है बंगाल की आर्थिक मदद

See also  कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा ने रोकी मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जीवेश मिश्रा की स्कार्पियों, जाले में वोटरों के बीच घड़ी बांटने का लगाया आरोप

G2kpS7xbwAAf9yN

 

पिछले चुनाव मतदाता भागीदारी लगभग 58.7% रही थी जो 2015 के मुकाबले बढ़ी थी। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी चुनावी मशीनरी को अब सिर्फ एक कॉल की दूरी पर ला दिया है. बिहार में कुल 90,712 बीएलओ (BLOs), 243 ईआरओ (EROs) और 38 डीईओ (DEOs) नियुक्त किए गए हैं, जिनसे अब सीधे संपर्क किया जा सकता है. मतदाता 1950 (Voter Helpline) नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए केवल संबंधित जिले का STD कोड लगाकर +91-STD Code-1950 डायल करना होगा — जैसे पटना के लिए +91-612-1950. साथ ही, ECINet ऐप के माध्यम से मतदाता अपने BLO से कॉल बुक भी कर सकते हैं।

G2kpDTCaQAATFre

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं। इसके अलावा 14 हजार शतायु मतदाता यानी 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भी मतदान के पात्र हैं। आंकड़ों के अनुसार 1.63 लाख सर्विस वोटर्स, 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20-29 वर्ष) और करीब 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष) मतदाता शामिल हैं। ये सभी आंकड़े 30 सितंबर 2025 तक के हैं।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में हो गया गजब कारनामा, एक ही उम्मीदवार ने दो पार्टियों से किया नामांकन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now