राजा रघुवंशी जैसा मर्डर प्लान टल गया! इंजीनियर पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया हथौड़ा-कंडोम, सर्च हिस्ट्री से बची पति की जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

राजा रघुवंशी जैसा मर्डर प्लान टल गया! इंजीनियर पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया हथौड़ा-कंडोम, सर्च हिस्ट्री से बची पति की जान

डेस्कः इंदौर के राजा रघुवंशी जैसे मर्डर की साजिश रचने का खुलासा उत्तराखंड में हुआ है।गुरुग्राम निवासी शुभम की शादी इसी साल फरवरी में गाजियाबाद की लड़की से हुई। दोनों गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजिनियर हैं। शादी के बाद फिजिकल रिलेशन में रुकावट आई तो शुभम को शक हुआ।

बिहार का मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप
पत्नी का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उसने ऑनलाइन साइट से एक हथौड़ा बुक किया है। वो कई बार ऑनलाइन कंडोम भी मंगवा चुकी है। आखिर चल क्या रहा है, ये जानने के लिए शुभम ने एक डिटेक्टिव एजेंसी हायर की।जासूसों ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ तपोवन (उत्तराखंड) के होटल में मौजूद है। शुभम पुलिस को लेकर होटल में पहुंच गया। पत्नी और बॉयफ्रेंड रंगे हाथों पकड़े गए। शुभम वहीं पर हमेशा के पत्नी को छोड़कर घर आ गया। ऐसा करके वो राजा रघुवंशी बनने से बच गया।

See also  लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए इस्तेमाल होने वाले गाड़ियों का भाड़ा परिवहन विभाग ने किया तय

मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
फरवरी में ही हुई थी शादी
दरअसल, गुरुग्राम के रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शुभम चौधरी की इसी साल फरवरी के महीने में ही गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की से शादी हुई थी। लड़की खुद भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों की शादी परिवार वालों की मर्जी से हुई थी, लेकिन पत्नी का शादी से पहले से ही एक शख्स के साथ चक्कर चल रहा था।लड़की के घरवालों को ये बात पहले से पता थी, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती उसकी शादी शुभम के साथ करा दी थी।
शुभम ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी फिजिकल रिलेशन नहीं बनाना चाहती थी। हर बार अलग-अलग बहाना बना देती थी. ऐसे में जब शुभम को शक हुआ। उन्होंने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो सोशल मीडिया पर एक लड़के के साथ चैटिंग मिली। इसके बाद शुभम का पत्नी पर शक और गहरा हो गया। उन्होंने अमेजन चेक किया तो उसकी ऑर्डर डिटेल देखकर शुभम के पैरों तले जमीन खिसक गई।

See also  पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर

बार-बार ससुराल आता था दामाद, बिगड़ गई ससुर की नियत, प्रेग्नेंट बेटी को दिया ऐसा धोखा!
ऑनलाइन ऑर्डर किया था हथौड़ा
पत्नी के अमेजन से एक हथौड़ा और कंडोम ऑर्डर किया गया था। इसके बाद शुभम ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए डिटेक्टिव एजेंसी का सहारा लिया। शुभम ने तियांजू इन्वेस्टिगेटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पत्नी के बारे में पता लगाने के लिए कहा। 30 सिंतबर को पत्नी अपने प्रेमी के साथ कार से ऋषिकेश पहुंची. वहां दोनों एक होटल में रुके।
पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया
पत्नी और उसके प्रेमी पर नजर रख रही जासूस कंपनी भी ऋषिकेश पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने शुभम को भी जानकारी दे दी। शुभम ने पुलिस को पत्नी के बारे में बताया और होटल पहुंचकर पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पति के होटल पहुंचने के बाद खूब हंगामा हुआ। हालांकि, पत्नी ने बालिग होने और अपनी मर्जी से होटल आने की बात कही, जिसके बाद पति ने सभी रिश्ते खत्म करके पत्नी और उसके प्रेमी को छोड़ दिया।

See also  घर में घुसकर प्रेमी ने मार दी गोली, फिर खुद दे दी जान, अगले महीने होने वाली थी प्रेमिका की शादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now