रांची के डोरंडा में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, कोयलांचल शांति सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

रांची के डोरंडा में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, कोयलांचल शांति सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

रांचीः डोरंडा के कुसाई कॉलोनी में फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसमें अनम साहू गैंग और कोयलांचल शांति सेना के बीच वर्चस्व की लड़ाई में सत्यभामा अपार्टमेंट में फायरिंग किए जाने का वीडियो है। इस वीडियो में फायरिंग करने की जिम्मेदारी कोयलांचल शांति सेना ने ली है। इस अपार्टमेंट में आकाश राय उर्फ मौनू के परिजन रहते है।

मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
सोशल मीडिया पर कोयलांचल शांति सेना की ओर से डाले गए एक पोस्ट में कहा गया है कि 20 सितंबर को एनटीपीसी चतरा में राहुल सिंह गैंग ने 4 गोलियां चलाई थी। उसी के जवाब में आकाश राय उर्फ मोनू के घर सत्यभामा अपार्टमेंट कुसई डोरंडा के गेट के बाहर केएसएस की टीम ने 40 गोलियां चला कर अपना वादा पूरा किया है। चूंकि उस अपार्टमेंट में बहुत सारे लोग और बिजनेसमैन रहते है। इसी का लिहाज करते हुए अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग कराई गई है। ताकि आम लोगों को कोई तकलीफ नहीं हो। अगर अगली बार राहुल सिंह गैंग ने किसी भी कंपनी पर घटना कराई तो सीधे अपार्टमेंट के अंदर फ्लैट में कार्रवाई की जाएगी।

See also  32बीडीओ तबादला रद्द करने की मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को भाजपा ने ज्ञापन सौंपा

 

JPSC ने जेट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, डिग्री प्रमाणपत्र के लिए विश्वद्यिालयों में लग गई थी भीड़
यह भी लिखा है कि सत्यभामा अपार्टमेंट के सभी सम्मानजनक लोगों से अनुरोध है कि अपराधियों को अपने बीच से बहिष्कार करे। उन्हें सोसाइटी से बाहर निकालें। अगर कोयलांचल में कोई घटना होती है तो अगली बार इससे भी खतरनाक रूप से वापस लौटेंगे। इधर वीडियो वायरल होने के बाद डोरंडा थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में जगह कौन सा है और फायरिंग करने वाले लोग कौन है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपार्टमेंट के सामने हथियार निकाला गया है। लेकिन वहां से कोई गोली का खोखा नहीं मिला है। वीडियो में जो फायरिंग की आवाज आ रही हैख् उसे बाहर से डालने की आशंका है। इसकी जांच चल रही है। क्यांेकि अगर फायरिंग होती है तो गोली निकलने के बाद आग निकलता है। वह वीडियो में कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। मामले की जांच चल रही है। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now