नानी के घर आई नाबालिग लड़की को मनचले ने गली में छेड़ा, विरोध पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

molestation

डेस्कः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचले ने अपनी नानी के यहां आई 14 साल की नाबालिग लड़की का रास्ता रोका और खींचतान कर दी। विरोध पर आरोपी ने किशोरी को पीटा और गला दबा दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

घटना की वीडियो फुटेज अब सामने आई है तो मनचले की हिमाकत का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा आज होने की संभावना, चुनाव आयुक्त ने कहा- जरूर वोट करें

किशोरी तीन अक्टूबर को अपनी नानी के घर आई थी। गली में जानू ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ कर दी। जानू की इस हरकत से किशोरी दंग रह गई। उसने इसका विरोध किया। इस पर जानू ने उसके साथ खींचतान शुरू कर दी। वह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। उसने करीब 10 सेकेंड तक आरोपी ने किशोरी का गला दबाए रखा और गली में खींचता रहा। छात्रा ने आरोपी को धक्का दिया।

See also  कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया BJP की B टीम होने का आरोप

इस घटना को लेकर मौके पर हंगामा हो गया। लोग जुटने लगे तो आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि जानू की इस हरकत की उसके घर पर शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां किठौर थाने पहुंची। यहां जानू के खिलाफ छेड़छाड़ और हमले की तहरीर दी गई। पुलिस को वीडियो फुटेज भी दी गई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।

इंस्पेक्टर किठौर बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि नाबालिग लड़की से मारपीट और हमले की वीडियो वायरल होना पाया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जयपुर के SMS अस्पताल में लगी आग,ट्रामा सेंटर का ICU वार्ड जलकर खाक, 6 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now