JPSC ने जेट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, डिग्री प्रमाणपत्र के लिए विश्वद्यिालयों में लग गई थी भीड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2025

JPSC की परीक्षा से बाहर किए गए 10 अभ्यर्थियों की होगी नियुक्ति, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC) द्वारा विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए लगभग 18 वर्षो बाद आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर 2025 की शाम पांच बजे तक थी। आयोग ने फॉर्म के साथ अभ्यर्थियों से डिग्री प्रमाणपत्र की मांग की है। ऐसे में प्रमाणपत्र पाने के लिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रों की भीड़ उमड़ गई थी। दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालयों में छात्रों की लंबी कतार देखी जा रही थी।

मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
छात्रों की ओर से फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। इसके बाद रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेट के फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2025 तक कर दिया है। इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन रविवार को जारी कर दिया गया।

See also  JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया

G2fk6ghXMAAhwDY

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now