रांचीः बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाववाले क्षेत्र से बना मॉनसून टर्फ ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर चला गया है, जिससे यह थोड़ा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में आसमान थोड़ा साफ होने लगा है।
सिमडेगा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर को बनाया निशाना
मौसम विभाग के अनुसार, अब भी कई जिलों में मॉनसून के बादल हैं, जिससे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रविवार को राज्य के चार जिलों में अब भी बारिश की चेतावनी दी गयी है, इसमें गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ शामिल है।
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर JMM-RJD की बैठक 6 अक्टूबर को, सुदिव्य सोनू और विनोद पांडे को मिली जिम्मेदारी
राजधानी रांची में 10 अक्टूबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक देवघर में 18 मिमी बारिश हुई, जबकि चाईबासा में 15.1, बोकारो में चार मिमी, रांची में 0.2 मिमी , जमशेदपुर में 0.4 मिमी बारिश हुई, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के भवनाथपुर में 185 मिमी वर्षा हुई है। 12 अक्टूबर से मॉनसून के लौटने की संभावना व्यक्त की गयी है।



