सांसद आदित्य साहू बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्णकालिक अध्यक्ष तक संभालेंगे पद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

rajya_sabha_members_aditya_sahu

रांचीः भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू को झारखंड प्रदेश के भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उनकी नियुक्ति रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। जिन्हें विधानसभा चुनाव के समय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

सांसद आदित्य साहू मौजूदा कमेटी में प्रदेश महामंत्री के पद पर थे। रांची के ओरमांझी के रहने वाले आदित्य साहू विधानसभा चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी बनाए गए थे। प्रदेश भाजपा में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने तक आदित्य साहू पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

बिहार में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे सभी

उनकी ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने आदित्य साहू, (सांसद राज्य सभा) को झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदित्य साहू की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

See also  बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों ने मचाया तांडव, संचालक को मारी गोली, कैश लेकर हुए फरार

Aditya-sahu-bjp-ex-president

बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now