डेस्कः शुक्रवार की सुबह बिहार के पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर शुक्रवार को दशहरा मेला देखकर आ रहे लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अररिया के जोगबनी से पटना के दानापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में पांच लोग आ गए। कटिहार-जोगबनी रेलखंड के कसबा जबनपुर के पास ये हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन की मौत हो गई और दो अन्या गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 17 सितंबर से शुरू हुई जोगबनी-दानापुर वंद भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से इससे पहले 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।


