- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

मानवता शर्मसार! अस्पताल में भर्ती लेने से किया इन्कार, दर्द से तड़पती गर्भवती ने फर्श पर जन्मा बच्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

a-woman-in-labour-pain

उत्तराखंडः हरिद्वार के एक अस्पताल में हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर मानवता मानवता शर्मसार हो गई। जिले के महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को स्टाफ ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते प्रसूता को अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला फर्श पर दर्द से कराहते हुए नजर आ रही है। महिला द्वारा फर्श पर बच्ची को जन्म देने के मामले का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, महिला आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। ब्रह्मपुरी निवासी गर्भवती महिला जिला महिला अस्पताल मंगलवार रात साढ़े नौ बजे अस्पताल आयी थी। आरोपों के अनुसार महिला चिकित्सक की लापरवाही एवं अमानवीय व्यवहार के चलते महिला को समय से लैबर रूम में नहीं ले जाया गया। इसके चलते गर्भवती महिला ने बेड पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर युवती की चाकू मारकर हत्या, किसी और से बात करने का शक, CCTV में कैद हुई वारदात

See also  3 सहेलियों से रेप, नग्न कर बनाया वीडियो, यूपी के 3 व्यापारियों की शर्मनाक करतूत

परिजनों और साथ आई आशा कार्यकर्ता का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ. सोनाली, जो कि संविदा पर नियुक्त थीं, ने महिला को भर्ती करने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि अस्पताल में प्रसव नहीं होता।

हरिद्वार में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि गर्भवती महिला के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने सीएमओ आरके सिंह और कमल जोशी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटना से बचा जा सके।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर की ओर से गर्भवती महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाकर बुधवार को पीएमएस के कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने इस घटना को लेकर पीएमएस को माला पहनाकर विरोध जताया। आरोप है कि महिला डॉक्टर के अमानवीय व्यवहार के चलते गर्भवती महिला ने बेड में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

See also  कांपने के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने बताया- अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ हजारीबाग में बदतमीजी, चालक के साथ मारपीट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now