- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में रावण दहन सह मेला को लेकर प्रशासन सजग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,तीन स्टेज पर होगा विजयादशमी कार्यक्रम

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदला रोड स्थित बक्सीडीपा जंगल किनारे आगामी दो अक्टूबर को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में विजयादशमी पर रावण दहन सह मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 18.39.03 52ba24ff

पुतला निर्माण और स्टेज का लिया जायजा
एसपी सादिक अनवर रिजवी ने रावण के पुतले का निरीक्षण करते हुए कारीगरों से कहा कि जमीन गीली है, इसलिए पुतले को मजबूती से टिकाकर खड़ा किया जाए, ताकि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला दहन के समय कोई परेशानी न हो। उन्होंने मेला स्थल पर लगने वाली दुकानों और मंचों को व्यवस्थित ढंग से तैयार करने का निर्देश दिया। बताया गया कि आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जा रहे हैं। जिसमें पहला स्टेज आगत अतिथियों के लिए, दूसरा पुलिस बल के लिए और तीसरा स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

See also  रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू

WhatsApp Image 2025 10 01 at 18.39.02 4fafd74d

सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस
एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि रावण दहन स्थल और मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। पुरुष बल के साथ-साथ महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिस जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 18.39.02 e767c180

अधिकारी और समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
एसपी सादिक अनवर रिजवी के बक्सीडीपा रावण दहन सह मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान डीएसपी समीर तिर्की, सुधीर प्रसाद, थाना प्रभारी वारिश हुसैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति से संरक्षक डॉ. अजय शाहदेव, अध्यक्ष संतोष लकड़ा, सचिव मिथुन तमेड़ा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से व्यवस्था का खाका तैयार किया।
विजयादशमी पर होने वाले इस रावण दहन सह मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासन और समिति मिलकर इसे सुरक्षित और सफल बनाने में जुटे हुए हैं

See also  लोहरदगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बिजली के खंभे को मारी तेज टक्कर, पोल घर पर गिरा, दो महंगी कारें और मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now