दुर्गा पूजा के अंतिम दिन झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

आज से नौ अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

रांचीः बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने के कारण बुधवार को दुर्गा पूजा के नवमीं के दिन झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हजारीबाग में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश हुई थी।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 15.14.12 32f0f1b3दुर्गा पूजा के अंतिम दिन झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

रांची रिसार्ट में अंधाधुंध फायरिंग, जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने फैलाई दहशत
मौसम विभाग के अनुसार, दो से छह अक्टूबर तक कई इलाकों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। एक अक्टूबर की दोपहर से ही कोल्हान, सिमडेगा, रांची, खूंटी, सरायकेला सहित कई इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होगी। दो अक्टूबर को राज्य के लगभग सभी इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में वज्रपात मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

See also  Babulal Marandi ने चुनाव आयोग से की Samir Mohanti के पत्र की फोरेंसिक जांच कराने की मांग

झारखंड के चर्च में एक और डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
तीन अक्टूबर को गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना ळै। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now