नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाइल, एक लैपटॉप जब्त, शराब घोटले में ACB का कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2025

नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाइल, एक लैपटॉप जब्त, शराब घोटले में ACB का कार्रवाई

रांचीः शराब घोटाला और हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में एसीबी ने रविवार को ऑटोमोबाइल एजेंसी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के रांची में चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एसीबी की चार अलग-अलग टीमों ने चुटिया के अनंतपुर स्थित थर्ड स्ट्रीट, डिबडीह स्थित टाटा मोटर्स शोरूम, डिबडीह में ही नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और लालपुर के पीस रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की। टीमों ने शराब घोटाले से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जब्त किये। एसीबी की रविवार को हुई छापेमारी झारखंड में हुए शराब घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच का भी हिस्सा है।

नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर रेड, ACB की बड़ी कार्रवाई
एसीबी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान टीमों ने 198 फाइलें, कंप्यूटर्स के 27 सीपीयू, एक लैपटॉप, जमीन से संबंधित 4 डीड और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। छापेमारी सुबह के 6.15 बजे से शाम के 6.15 बजे तक चली। जिन जगहों पर छापेमारी की गई, वो सभी जगह जेल में बंद आइएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह से जुड़े हैं। विनय सिंह को एसीबी ने गुरुवार को एक जमीन की अवैध जमाबंदी कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। विनय चौबे शराब घोटाले में जेल में बंद हैं।

See also  चतरा विमान हादसे में जान गवांने वाले मृतक के आश्रितों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, हेमंत सोरेन ने कहा-सरकार करेगी हर संभव सहायता

JMM विधायक दशरथ गगरई पर चुनाव में गलत शपथपत्र देने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिये जांच के आदेश
उल्लेखनीय है कि एसीबी ने हजारीबाग में हुई सरकारी जमीन की अवैध जमाबंदी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विनय सिंह को गिरफ्तार किया है। विनय सिंह समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) के साथ 13(1)(डी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।छापेमारी खत्म होने के बाद एसीबी की टीम जब्त दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच में जुट गई है।एसीबी को उम्मीद है कि जांच में बड़े और महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकता है, जिससे आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now