गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा, रात को बेडरूम में बुलाता था लड़कियां; बाबा चैतन्यानंद को लेकर बड़ा खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2025

chaitanyanand_cctv_in_girls_hostel

डेस्कः दिल्ली में 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चैतन्यानंद ने अपने संस्थान के महिला हॉस्टल में कैरमे लगवाए थे। इसके साथ ही वो छात्राओं को रात में अपने कमरे में आने के लिए मजबूर करता था और उन्हें अपनी विदेश यात्राओं पर भी साथ ले जाता था। एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद ने उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था।

पुलिस के सामने पेश हुई 32 में से 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, अश्ली मैसेज भेजने और उनसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

घाटशिला पर आसानी से दावेदारी नहीं छोड़ेंगे प्रदीप बलमुचू, JMM की बढ़ेगी टेंशन!

इसका खुलासा चैतन्यानंद के खिलाफ हुई एफआईआर में हुआ है। एफआईआर के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने कमरे में आने के लिए दबाव बनाता था और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। एफआईआर में बताया गया है कि वो लड़कियों को लेकर विदेश यात्राओं पर भी जाता था।

See also  प्रेग्नेंट नाबालिग प्रेमिका को अगवा कर सर्जरी से कराई डिलिवरी, नवजात को बेचने की साजिश, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

चैतन्यानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में जिक्र है कि आरोपी एक छात्रा को उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चैतन्यानंद फरार चल रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। चैतन्यानंद की तलाश में पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापे मार रही है। इसके अलावा पुलिस चैतन्यानंद की साइबर निगरानी कर रही है।

बता दें कि वसंत कुंच स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का निदेशक है। बताया जा रहा है कि यह संस्थान कर्नाटक के शृंगेरी स्थित श्री श्री जगद्गुरू शंकराचार्य महासंस्थानम द्वारा संचालित होता है। संस्थान ने कहा कि उसने आरोपी से सभी संबंध तोड़ लिए हैं।

धनबाद की उपायुक्त रहीं डा. बीला राजेश का निधन, लंबे समय से कैंसर से थीं ग्रसित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now