- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ में गलत इमेज दिखाने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, वेब सीरीज 'द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड' में गलत इमेज दिखाने का आरोप

डेस्कः मुंबई के पूर्व पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े ने आर्यन खान ड्रग्स मामले से जुड़े वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ में अपने इमेज को लेकर नेटफ्लिक्स, शाहरुख खान और सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। वानखेड़े ने शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और अन्य पक्षों से 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, जिसे वे कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान करने की बात कह रहे हैं।

अमेरिका के व्हाइट हाउस में बाइडेन की बेज्जती, डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति की फोटो की जगह लगवाई ऑटोपेन की तस्वीर
खेड़े के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का केस दर्ज किया है। इसमें शाहरुख खान और गौरी खान की स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थाई और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणात्मक राहत और हर्जाने की मांग की गई है। यह मुकदमा रेड चिलीज द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स पर ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ नामक टेलीविजन सीरीज के एक हिस्से के रूप में प्रसारित झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक वीडियो से उत्पन्न क्षति के कारण दायर किया गया है।

See also  भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कर दिया खेला, पैसे पर टिकट बेचने के मामले में बचाई लाज

झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने DGP अनुराग गुप्ता के सामने किया सरेंडर
बयान के अनुसार, यह सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ कार्य करने वाली प्रवर्तन एजेंसियों का भ्रामक और गलत इमेज प्रस्तुत करती है, जिससे कानून प्रवर्तन संस्थानों के प्रति जनता का विश्वास कमजोर होता है। बयान में कहा गया है कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज के पहले एपिसोड में समीर वानखेड़े से प्रेरित एक किरदार बॉलीवुड पार्टी के बाहर पहुंचता है और उन लोगों की खोज करता है जो ‘ड्रग्स’ का सेवन कर रहे हैं।

संजू सैमसन का करियर खत्म करना चाहते हैं गौतम गंभीर? बैटिंग नहीं कराने पर उठ रहे हैं सोशल मीडिया पर सवाल
अपने बयान में वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को ‘जानबूझकर उनकी छवि को पक्षपाती ढंग से धूमिल करने के उद्देश्य से बनाया और पेश किया गया है। मीडिया को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि विशेष रूप से तब जब समीर वानखेड़े और आर्यन खान से संबंधित मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय और मुंबई के एनडीपीएस विशेष न्यायालय में विचाराधीन है।

See also  IRCTC घाटाले में राबड़ी देवी ने आरोप तय करने की दी चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

धमेंद्र प्रधान को मिली बिहार चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने बनाया प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य सह-प्रभारी
बयान में वानखेड़े ने आगे कहा कि इसके अलावा सीरीज में एक किरदार को अशोभनीय इशारा करते हुए दर्शाया गया है, खासकर जब वह ‘सत्यमेव जयते’ का नारा लगाते हुए, जो राष्ट्रीय प्रतीक का हिस्सा है, मिडिल फिंगर दिखाता है। यह कार्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए कानूनी दंड का प्रावधान है।बयान में यह भी कहा गया है कि सीरीज की सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है, क्योंकि यह अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के माध्यम से राष्ट्रीय भावनाओं को चोट पहुंचाने का प्रयास करती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now