झारखंड के कोडरमा में 7वीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़, लोगों ने बीच सड़क कर दी शिक्षक की पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

झारखंड के कोडरमा में 7वीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़, लोगों ने बीच सड़क कर दी शिक्षक की पिटाई

कोडरमाः मरकच्चो थाना क्षेत्र स्तिथ उत्क्रमित उच्च विद्यालय योगीडीह के एक शिक्षक पर विद्यालय की कक्षा 7 की एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना को लेकर विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना सिंह ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली नगीना को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, पलामू में मुठभेड़ के बाद भागने में हो गया था कामयाब
थाना को दिए आवेदन में स्कूल के प्राचार्य ने बताया है कि घटना 16 सितंबर के 2 बजे की है जब विद्यालय में छुट्टी हो चुकी थी और पीड़ित बच्ची कक्षा में अकेली बैठी थी। इसी बीच उनके द्वारा विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक एनुल हक़ को कक्षा में बैठी छात्रा से पूछताछ हेतु भेजा गया,जिसके बाद शिक्षक एनुल हक़ द्वारा बताया गया कि छात्रा की तबियत खराब है। इसके बाद वह छात्रा अपने घर चली गई और शिक्षक एनुल हक भी अपने घर चले गए। अगले दिन विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी थी और विद्यालय बंद था। वहीं 18 सितंबर को स्कूल खुलने पर छात्रा द्वारा मुझे जानकारी दी गई कि उसके पिता कहीं बाहर गए हुए हैं। उस वक्त वह डरी शहमी हुई थी और पिता के आने का इंतजार कर रही थी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार की सुबह छात्रा के पिता द्वारा हमें शिकायत मिली कि 16 सितंबर को जब उनकी बच्ची कक्षा में अकेली बैठी थी क्योंकि उसकी तबियत खराब थी ,उस समय उसके पास कंप्यूटर शिक्षक एनुल हक़ आए और हालचाल जानने के बहाने पूछताछ करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया और छेड़खानी की । जिसके बाद स्कूल के प्राचार्य के द्वारा मरकच्चो थाना में आरोपी शिक्षक के खिलाप लिखित शिकायत दर्ज कराई गई हैं।

See also  नेहा राठौर को मिली जान से मारने की धमकी, भोजपुरी लोकगायिका ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी
इधर घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के गांव वाले आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे और मौका पाते ही आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट की। ग्रामीण आरोपी शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे । इधर घटना की जानकारी मिलते ही मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया-बुझाया और शिक्षक को थाने लेते गई। मामले की जानकारी देते हुए मरकच्चो थाना प्रभारी नंद किशोर तिवारी ने बताया कि छात्रा के पिता द्वारा आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक पर मामला दर्ज कर उसे थाने लेते आई हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now