बिहार में सड़क नहीं बनने से नाराज हुआ युवक, मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने की कोशिश

बिहार में सड़क नहीं बनने से नाराज हुआ युवक, मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने की कोशिश

डेस्कः बिहार के एक गांव में मुखिया के पति को जबरन चप्पल की माला पहनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। नवादा जिले के रोह प्रखंड के एक पंचायत की मुखिया के पति को जबरदस्ती चप्पल की माला पहनाने की कोशिश करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। देखते ही देखते वह वीडियो रविवार को इतना ज्यादा वायरल हो गया कि यहां सभी लोग इस वीडियो की चर्चा करने लगे।

तेजस्वी यादव और मुकेश रोशन पर FIR दर्ज, PM मोदी की मां को RJD की सभा में अपशब्द कहने का मामला
वीडियो डुमरी पंचायत की भलुआ गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भलुआ गांव का राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा मुखिया पति को अपशब्द कहते हुए चप्पल की माला पहनाने की कोशिश कर रहा है और कह रहा है कि गांव की सड़क को क्यों नहीं बनाया? हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स में रईस खान हुआ गिरफ्तार, चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने की हो रही थी तैयारी
मगर वीडियो से पता चलता है कि विकास कार्य नहीं होने से नाराज युवक ने इस तरह का अभद्र हरकत की है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। फिलहाल इस मामले में अभी प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। चर्चा है कि मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने वाले युवक के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। कभी मुखिया का करीबी रहा राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा आखिर मुखिया पति से इतना नाराज क्यों है? यह लोगों की समझ से परे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now