लोहरदगा में लव मैरिज करने कोर्ट पहुंचे युवक पर पिटाई, प्रेमिका और दोस्तों पर भी हमला

लोहरदगाः मैरिज रजिस्ट्रेशन लिए कोर्ट पहुंचे युवक और उसके साथियों पर हमला हुआ।प्रेम विवाह करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने पहुंचे युवक और उसके दो साथियों पर एक समुदाय विशेष के 20 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। घटना कोर्ट परिसर के पास अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के समीप की बताई जा रही है। पीड़ित युवक मनीष कुमार शाह (24 वर्ष) लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गाई निवासी है। जिसने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मनीष कुमार ने बताया कि उसका पिछले पांच वर्षों से रुबेना खातून (24 वर्ष) से प्रेम संबंध था। रांची के आर्य समाज मंदिर में 26 अप्रैल 2025 को दोनों ने विधिवत शादी की थी।

बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को वह अपने दो दोस्तों चंद्रजीत बोदरा और मोहन बोदरा के साथ अधिवक्ता श्वेता कच्छप के चैंबर में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे। इसी दौरान करीब 20 युवकों ने अचानक हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार उन्हें गालियां दी गईं, घसीट कर रोड किनारे ले जाया गया और वहां करीब 100 लोगों की भीड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा। मनीष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनका मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। मारपीट में उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। मनीष का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन कोई मदद नहीं की और उलटे उन्हें हमलावरों के हवाले कर दिया। बाद में किसी ने फोन कर सूचना दी तब जाकर घायल युवक-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने सदर थाना प्रभारी से इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने, लूटी गई संपत्ति वापस दिलाने और उसकी पत्नी को सुरक्षित सौंपने की मांग की है। इधर इस गंभीर मामले में सदर थाना पुलिस पीड़ित का आवेदन लेने के बाद जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp Image 2025 09 20 at 08.34.43 45db1754WhatsApp Image 2025 09 20 at 08.34.44 bb34e90e

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now