शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का प्रचलन बढ़ा, सख्ती के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो बना

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का प्रचलन बढ़ा, सख्ती के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो बना

डेस्कः बिहार में शराबबंदी के बाद अब सूखे नशे पर भी सख्ती कर दी गई है ।नीतीश सरकार ने सूखा नशा पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो का गठन किया है। जिसे लेकर गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है । इस ब्यूरो को राज्य स्तरीय थाना बनाया गया है। साथ ही इसमें बिहार पुलिस के एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अफसरों से लेकर सिपाहियों तक की तैनाती जाएगी।

नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 20 से 25 साल के युवक-युवतियों को मिलेगी हर महीने 1000 रुपये की सहायता

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को पटना में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो में मद्य निषेध इकाई से पूर्व में स्वीकृत 229 पदों को हस्तांतरित किया जा रहा है। साथ ही इस इकाई में अलग से 100 पदों का भी सृजन किया गया है।

See also  39 टुकड़ों में मिली थी भगवान विष्णु की 5 मीटर की एक हजार वर्ष पुरानी कांस्य प्रतिमा, देखना हैं तो जाना पड़ेगा इस शहर में...

बिहार में 10 रुपये के लिए हत्या, नगर पंचायत के ठेकेदार ने पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित लोगों ने किया NH-जाम

बता दें कि बिहार में साल 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। इसके अंतर्गत राज्य में शराब के उत्पादन, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह पाबंदी है। शराबबंदी होने के बाद राज्य में बीते कुछ सालों में सूखा नशा की प्रवृत्ति बढ़ गई है। इस पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस और मद्य निषेध विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। अब अलग से एंटी नारकोटिक्स एड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो गठित कर दिया गया है। यह इकाई पूरे बिहार में सूखे नशे पर लगाम लगाने की दिशा में और तेजी से काम करेगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now