आगरा में ताजगंज के गांव बरौली अहीर में मंगलवार की दोपहर एक सराफा व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का आपत्तिजनक फोटो वायरल किया गया था। वायरल करने वाला कोई और नहीं उसकी चचेरी देवरानी थी। पति ने चचेरे भाई और उसकी पत्नी सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं।
बरौली अहीर निवासी अभिषेक वर्मा सराफा व्यापारी हैं। नमक की मंडी में दुकान है। दोपहर को उनकी पत्नी सलोनी वर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। शाम करीब पांच बजे ताजगंज पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभिषेक वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने चचेरे भाई शिवम वर्मा का घर है।
पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से वकील क्यों नाराज, अदालत के बहिष्कार का फैसला
शिवम वर्मा की पत्नी मोहिनी ने उनकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वायरल किए थे। उनकी पत्नी और साली रिया के मोबाइल पर भेजे। पत्नी ने फोटो देखे तो वह सदमे में आ गई। उसे लगा कि उसे बदनाम कर दिया गया है। उसने खुदकुशी कर ली। मोहिनी ने व्हाट्सएप पर भेजे फोटो डिलीट कर दिए, ताकि कोई साक्ष्य नहीं रहे। पत्नी की खुदकुशी की सूचना पर वह घर आए तो रिया ने यह जानकारी दी।
अभिषेक वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और आईटी ऐक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में मोहनी वर्मा उसका पति शिवम वर्मा, अमित, उसकी पत्नी पूनम, गौरव और विद्यासागर को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। उनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि मोहिनी वर्मा को यह पसंद नहीं था कि सलोनी वर्मा उनके पति शिवम से बातचीत करे। इस बात पर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। उसने सलोनी को हिदायत दी थी कि पति से बातचीत की तो अच्छा नहीं होगा। मोहिनी ने इसी वजह से सलोनी को बदनाम करने का प्रयास किया। उसके फोटो भेजकर धमकाया। उसके पास फोटो हैं यह जताने के लिए सलोनी की बहन रिया को भी फोटो भेजे। सलोनी और रिया की एक ही घर में शादी हुई है।
दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाला एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस ने दोनों को मार गिराया




