Gemini AI: इन दिनों जेमिनी एआई की ट्रेंडिंग फोटो खूब वायरल है। चाहे साड़ी वाली रेट्रो फील वाली तस्वीरें हों, या फिर फिगरीन वाली फोटो। लेकिन इन सबके बीच एक लड़की ने अपने दावे से सभी को हैरान कर दिया है। इस लड़की का नाम है झलक भवनानी। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेमिनी एआई से जुड़ा एक बड़ा सच साझा किया है। झलक की वीडियो खूब वायरल हुई है। वहीं, कुछ लोगों ने झलक के दावों पर सवाल भी उठाया है। इसके जवाब में झलक ने एक और वीडियो बनाया है।
झलक ने बताया कि जेमिनी के साड़ी एआई ट्रेंड से प्रभावित होकर उसने भी अपनी फोटो बनाने का फैसला किया। इसके बाद उसने अपनी एक फोटो जेमिनी में अपलोड की। इस फोटो में झलक ने पूरी आस्तीन के कपड़े पहने हुए हैं। जेमिनी ने उसकी फोटो को ब्लैक कलर की साड़ी वाली फोटो में कन्वर्ट करके दिया। झलक के मुताबिक तस्वीर काफी अच्छी थी, लेकिन अचानक उसकी निगाह दाहिने हाथ पर गई। साड़ी वाली फोटो में अपने हाथ पर तिल देखकर झलक चौंक गई। असल में झलके के दाहिने हाथ पर ठीक उसी जगह पर तिल है, जहां फोटो में दिखाया गया है।
आप अक्षम आयोग हैं… चार महीने में भी क्यों नहीं कराया चुनाव? भावी CJI भड़के, अब मिली नई डेडलाइन
झलक का कहना है कि उसने जो फोटो जेमिनी पर अपलोड की थी, वह तो पूरी बांह के सूट वाली फोटो थी। इसमें उसकी बांह पूरी तरह से कवर थी। फिर जेमिनी को कैसे पता चला कि उसके दाहिने हाथ पर तिल है। इसके साथ ही झलक ने लोगों को सचेत भी किया है। उसने कहा कि अगर आप भी इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने जा रहे हैं तो इससे पहले कई बार सोचें। झलक के इस दावे के साथ ही एक बार फिर से सोशल मीडिया पर प्राइवेसी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
इस नए वीडियो में झलक ने उन पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। झलक कहती हैं कि लोगों ने उनके वीडियो पर बहुत सारे कमेंट्स किए हैं। कुछ ने कहा कि तिल बाएं हाथ पर है या दाएं हाथ पर। इस पर झलक ने बताया है तिल बाएं हाथ पर ही है। लास्ट टाइम जब मैंने रील बनाई थी तो रील मिरर हो गई थी। झलक अपने वीडियो में आगे बोलती हैं कि कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि हम कैसे मान लें कि तुमने प्रॉम्प्ट में मोल की बात नहीं डाली है। इसके जवाब में झलक ने अपने प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।


